रद्द नहीं होगी सारनाथ एक्सप्रेस, ट्रेनों का नहीं बदलेगा रूट

शहडोल. उतर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल इलाहाबाद-फ ाफ ामऊ रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य की वजह से 15 मार्च से 08 अप्रेल तक रद्द की गई छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चलेगी। इसके अलावा नवतनवा-दुर्ग-नवतनवा एवं बरौनी-गोंदिया-बरौनी ट्रेनों का रूट बदला गया था, यह ट्रेनें भी अपने पूर्व निर्धारित नियमित मार्ग पर ही चलेगी।

दिल्ली की ओर यात्रा नहीं कर रहे है रेलयात्री
कोरोना की दहशत : प्रतिदिन 50 से 60 लोग कैंसिल करा रहे हैं ट्रेनों का रिजर्वेशन
शहडोल. कोरोना वायरस की दहशत से दिल्ली की ओर जाने वाले अधिकांश यात्री अब अपनी यात्रा को स्थगित कर रिजर्वेशन कैंसिल कराने संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में सौ से भी अधिक रेलयात्रियों ने साठ से 70 हजार रुपए का रिजर्वेशन कैंसिल कराया है और प्रतिदिन 50 से 60 रेलयात्री अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराने पहुंच रहे है। हालात यह है कि इन दिनों आरक्षण टिकट खिडक़ी में रिजर्वेशन कराने वाले यात्री कम और रिजर्वेशन कैंसिल कराने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। बताया गया है दिल्ली की ओर जाने वाली टे्रनों में हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सपे्रस, हमसफर एक्सप्रेस एवं हीराकुण्ड एक्सपे्रस शामिल है और पिछले दिनों इन्ही टे्रनों में जो रिजर्वेशन कराए गए थे, उसे अब यात्री कैंसिल करा रहे हैं।


{$inline_image}
Source: Education

Share this:

You may have missed