#coronavirus: क्या साइलेंट किलर चेचक और पोलियो की तरह कोरोना वायरस को हरा पाएगा भारत !

#coronavirus: #patrikaCoronaTRUTHs, #patrikaCoronaLATEST, coronavirus: COVID 19, WHO: जिनेवा | विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उम्मीद जताई है कि भारत दो साइलेंट किलर चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों को खत्म करने वाली अपनी भूमिका को दोहराते हुए वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ आक्रमक कार्रवाई करेगा। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते दुनिया भर में अब तक 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

डब्ल्यूएचओ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर माइकल जे. रयान ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस महामारी का भविष्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत और चीन जैसे घनी आबादी वाले देश इस अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए क्या करते हैं।

रयान ने कहा कि भारत बेहद आबादी वाला देश है। इस महामारी का भविष्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि घनी आबादी वाले देशों में क्या होता है। यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य स्तर पर आक्रामक कार्रवाई करे, और समाज के स्तर पर इस बीमारी को नियंत्रित कर लोगों की जान बचाए।

उन्होंने आगे कहा कि भारत ने दो साइलेंट किलर चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों को खत्म करने के लिए विश्व का नेतृत्व किया था। भारत ने अच्छा काम करके बीमारियों को खत्म कर दुनिया को एक बेहतरीन उपहार दिया था। भारत में जबरदस्त क्षमता है । गौरतलब है कि रयान की यह टिप्पणी इसलिए भी महत्तवपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में भारत ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देशभर में सख्त लॉकडाउन किया है।


{$inline_image}
Source: Health

Share this:

You may have missed