टूलकिट विवाद : पुलिस ने रमन को दोबारा भेजा नोटिस

रायपुर. टूलकिट मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अधूरे जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं है। उन्हें दोबारा नोटिस जारी कर विधिसम्मत जवाब देने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर पुलिस की टीम एआईसीसी के रिसर्च डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजीव गौड़ा से पूछताछ करने गुरुवार को बेंगलूरु जाएगी। बता दें कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों के जरिए कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सीएम को नोटिस जारी का टूलकिट के संबंध में आधा दर्जन प्रश्नों का जवाब मांगा था। पुलिस के मुताबिक इन प्रश्नों का पूर्व सीएम ने विधिसम्मत जवाब नहीं दिया था। कई जवाब अधूरे हैं। इस कारण पुलिस ने उन्हें दोबारा नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
लेटरहेड की जांच

गुरुवार को रायपुर पुलिस की टीम बेंगलूरु जाएगी। वहां एआईसीसी के रिसर्च डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजीव गौड़ा से उस कथित लेटरहेड के बारे में पूछताछ की जाएगी, जिसे पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस का टूलकिट बताया था। पुलिस की टीम में एक आईपीएस, एएसपी, टीआई और एसआई शामिल हैं।

अधिकांश प्रश्नों के जवाब अधूरे थे
पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह को पहले नोटिस भेजा गया था। उसमें अधिकांश प्रश्नों के जवाब अधूरे हैं। इस कारण उन्हें दोबारा नोटिस जारी करते हुए सभी प्रश्नों के विधिसम्मत जानकारी देने कहा गया है।

-आरके मिश्रा, टीआई, सिविल लाइन, रायपुर



Source: Education

Share this:

You may have missed