College: कॉलेज में दाखिले के लिए जल्द शुरु होगा दूसरा चरण, पढ़ें पूरी खबर

छिंदवाड़ा. कॉलेजों में स्नातक में दाखिले का पहला चरण बुधवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन देर रात तक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रवेश शुल्क का भुगतान कर अपना दाखिला सुनिश्चित किया। बताया जाता है कि प्रथम चरण में ही 60 प्रतिशत से अधिक सीट भर गई है। प्रथम चरण में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित एवं नए आवेदक अब 28 अगस्त से शुरु होने वाले द्वितीय चरण में आवेदन कर सकेंगे। 28 अगस्त से 3 सितंबर तक अपंजीकृत आवेदकों को ऑनलाइन पंजीयन कराने का मौका रहेगा। वहीं इस तिथि में ही पूर्व से पंजीकृत एवं प्रवेश निरस्त कराने वाले आवेदकों द्वारा विषय समूह का विकल्प देंगे।

बैडमिंटन स्पर्धा आज से होगी शुरू
जिला बैडमिंटन संघ द्वारा ओपन सीनियर स्पर्धा 26 से 29 अगस्त तक ओलम्किप स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का फाइनल एवं समापन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन होगा। इस दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर जिले की खेल विभूतियों को सम्मानित कर उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को खेल सामग्री भेट की जाएगा। प्रतियोगिता अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बैस ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता गुरुवार से प्रारंभ होगी, जिसमें सीमित खिलाडिय़ों को ही प्रवेश मिलेगा तथा बगैर दर्शकों के यह प्रतियोगिता प्रतिदिन दोपहर 3 से रात्रि 8के मध्य आयोजित की जाएगी।



Source: Education

Share this:

You may have missed