राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

Bikaner Road Accident: राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की युवकों की मौत हो गई। हादसा 264 आरडी के पास हुआ। जहां ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर लूणकरनसर पुलिस व टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ व राकेश मूंड मौके पर पहुंचे। मृतकों में दो पीलीबंगा के और एक लूणकरणसर कस्बे के गांव का है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सड़क हादसा, दो कारों में आमने-सामने हुई भिड़ंत, मचा कोहराम

फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों मृतक यहां ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूर है। बुधवार को अमावस्या की छुट्टी होने के कारण खरीददारी करने बाजार आ रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan बस एक गलती और खून से सन गई सड़कें



Source: Education

Share this:

You may have missed