एंकर बहू मयंती लैंगर कारण मुश्किल में फंसे बीसीसीआई चीफ रोजर बिन्नी

BCCI President Roger Binny : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एथिक्स ऑफिसर विनीत सरन ने बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को हितों के टकराव मामले में नोटिस भेजा है। इसके साथ ही विनीत सरन ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चीफ रोजर बिन्नी से आरोपों के मामले में 20 दिसंबर 2022 तक लिखित में जवाब भी मांगा है। शिकायत करने वाले संजीव गुप्ता का आरोप है कि रोजर बिन्नी से हितों का टकराव है, क्योंकि उनकी बहू मयंती लैंगर स्टार स्पोर्ट्स के लिए कार्य करती हैं, जिसे भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन के मीडिया अधिकार प्राप्त हैं।

स्टार स्पोर्ट्स की मशहूर एंकर हैं मयंती

यहां बता दें कि रोजर बिन्नी की बहू और स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर स्टार स्पोर्ट्स के लिए एंकरिंग करती हैं। मयंती अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसलिए उन्हें स्टार स्पोर्ट्स की मशहूर एंकर के रूप में जाना जाता है।

ये लिखा नोटिस में

विनीत सरन की ओर से 21 नवंबर को जारी किए गए नोटिस में लिखा गया है कि आपको सूचित किया जाता है कि बीसीसीआई के एथिक्स अधिकारी को बीसीसीआई के नियम 38(1) (एक) और नियम 38(2) के उल्लंघन को लेकर शिकायत मिली है जो आपके हितों के टकराव से जुड़ी है। आपको निर्देश दिया जाता है कि शिकायत पर लिखित प्रतिक्रिया 20 दिसंबर 2022 को या पूर्व दें। इसके साथ ही प्रतिक्रिया के समर्थन में हलफनामा भी दायर किया जाए।

यह भी पढ़े – चहल बने ‘कुली’ तो धवन ने की धनश्री की खिंचाई, वीडियो देख हो जाएंगे लोटपोट

गांगुली की जगह अध्यक्ष बने बिन्नी

ज्ञात हो कि वर्ल्ड कप विजेता टीम में शामिल रहे रोजर बिन्नी ने अक्टूबर 2022 में ही बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। रोजर बिन्नी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के स्थान पर बीसीसीआई चीफ बने थे। रोजर बिन्नी भारत के लिए 72 वनडे और 27 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

यह भी पढ़े – पंत के फ्लॉप होने पर भड़के शशि थरूर, बोले- संजू सैमसन को क्यों नहीं खिलाया



Source: Sports

Share this:

You may have missed