मस्कट में हाउसकीपिंग के नाम पर साफ कराया शौचालय, 90 हजार देकर विदेश गए थे कुनाल

24 घंटे में एक बार दिया जाता था खाना

कोतवाली के बाग अहमद अली का तालाब निवासी तबस्सुम ने अपने बेटे कुनाल को विदेश भेजने के लिए सैलानी निवासी मोहम्मद जफर से संपर्क किया। जफर ने सितंबर 2022 में 70 हजार बैंक खाते में और 20 हजार नगद लिए। जफर ने ओमान की राजधानी मस्कट में फाइव स्टार होटल में हाउस कीपिंग की दो साल की नौकरी लगवाने की बात कही। वेतन 22 हजार बताया। महिला का आरोप है कि उसके बेटे को हाउस कीपिंग की नौकरी न मिलकर होटल में शौचालय साफ कराया जाने लगा। यह बात कुनाल ने उन्हें फोन कर बताई, लेकिन जफर ने कुछ नहीं किया। कुनाल को एक भी रुपये वेतन नहीं मिला। उसे 24 घंटे में एक बार खाना दिया जाता था।

दो साल के बजाए तीन माह के टूरिस्ट बीजा पर भेज दिया

जफर ने महिला को धोखे में रखकर उसके पुत्र को दो साल के बीजा की बजाय तीन महीने के टूरिस्ट बीजा पर भेज दिया। महिला का बेटा ओमान बहुत ज्यादा परेशान रहने लगा तो महिला ने पैसे इकट्ठे कर अपने पुत्र को ओमान से नौ फरवरी को भारत बुला लिया। महिला ने जफर से वेतन मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर वह आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। दोबारा घर आकर पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



Source: Tech

Share this:

You may have missed