राहुल गांधी को नए जमाने के दुष्ट, धर्म और राम विरोधी रावण, भाजपा ने कहा देश बर्बाद करना है उनका लक्ष्य

BJP And Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर अब नया बवाल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी रावण बताते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में उन्हें धर्म और प्रभु श्री राम का विरोधी बताया है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी का जो पोस्टर जारी किया है। इसमें सात सिर दिखाया है। इसे लेकर अब कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

इस पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है-‘भारत खतरे में है। इसी पोस्टर में’अंग्रेजी में ‘रावण’ लिखा गया है और उसके नीचे ‘ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस’ भी लिखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के अधिकारिक टिवटर एकाउंट से इसे जारी करते हुए यह भी लिखा गया है कि -ये नए जमाने का रावण है। दुष्ट है, धर्म विरोधी, राम विरोधी है। उनका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।”

यह भी पढ़ें : IAF को मिला राफेल से भी तेज विमान, पाकिस्तान और चीन के इरादे होंगे पस्त





Source: National

Share this:

You may have missed