मिट्टी की खुदाई में मिला मुगलकालीन खजाना, सोने-चांदी के सिक्कों की मची लूट

Sambhal News Today: संभल में खुदाई कर रहे मजदूर सोने और चांदी के सिक्कों को लेकर भागने लगे। खबर है कि एक किलो से अधिक सिक्के लेकर ठेकेदार भी रफूचक्कर हो गया। इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सिक्के मुगलकालीन हैं।

सिक्कों की कीमत लाखों में
पूरा मामला जुनावई थाना इलाके के गांव हरगोविंदपुर का है, जहां सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी की खुदाई में सोने-चांदी के सिक्कों से भरा एक घड़ा निकला। जिसके बाद वहां लूट मच गई। सड़क निर्माण करा रहा ठेकेदार एक किलो से अधिक सिक्के लेकर मौके से फरार हो गया। मामले की पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि अभी पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सोने-चांदी के सिक्कों की कीमत लाखों है। साथ ही मुगलकालीन होने की वजह इसका ऐतिहासिक महत्व भी है।

यह भी पढ़ें:यूपी में शीतलहर, घने कोहरे, कोल्ड डे का ट्रिपल अटैक, जानें कब मिलेगी राहत

तहरीर पर की जा रही कार्रवाई
बताया जा रहा है कि जो सिक्के मिले हैं वह बहादुर शाह जफ़र के समय के हैं। सिक्कों की लूट के बाद ग्राम प्रधान की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस सिक्कों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।



Source: Education

Share this:

You may have missed