बिहार में फिर हुआ खेला! महागठबंधन को लगा जोरदार झटका, कांग्रेस-RJD के तीन विधायक बीजेपी में शामिल

Three Rjd-Congress MLA’s Joined BJP: कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने अपनी पार्टी का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की संगीता देवी ने पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। इन तीनों को भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने अपनी पार्टी में शामिल करवाया। कांग्रेस के मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे और चेनारी विधानसभा से विधायक हैं। सिद्धार्थ सौरव विक्रम विधानसभा से विधायक हैं और अब पाला बदलकर बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल की विधायक संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से आती हैं।

पिछले कुछ महीनों से बिहारी की राजनीति में एक के बाद एक भूचाल आ रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आरजेडी से हाथ छुड़ाना और बीजेपी का एक बार फिर से दामन थामने की घटना के बाद लगातार एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को महागठबंधन की जन विश्‍वास महारैली होनी। इस रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे लेकिन उससे पहले पार्टी के नेताओं का बीजेपी का दामन थामना अच्छे संकेत नहीं दे रहा है।



Source: Education

Share this:

You may have missed