Lok Sabha 2o24: कई बार बाहर से आए मेहमानों… टिकट कटने के बाद छलका बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़़ी का दर्द

 

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पहले 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने हर बार की तरह इस बाह बिना किसी लाग लपेट के विवाद में रहने वाले या अच्छा काम न करने वाले सांसदों का टिकट दिया है। पार्टी ने जिन सांसदों का टिकट काटा है। उनमें एक प्रमुख नाम दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी का भी है। पार्टी ने इस बार उनकी जगह बदरपुर से चार बार के विधायक और विधानसभा में केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले रामवीर बिधूड़ी को मौका दिया है। बताया जा रहा है कि रमेश बिधूड़ी के विवादों में घिरे रहने के चलते पार्टी ने उनका पत्ता साफ कर दिया है।

bidhoodi.jpg

 

मेहमानों के लिए नई चादर बिछानी पड़ती है

लोकसभा का टिकट कटने के बाद दक्षिणी दिल्ली से सांसद भाजपा सांसद रमेश बिधूड़़ी का भी दर्द छलक उठा हुआ है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इशारों इशारों में अपना दर्द बयां किया और कहा कि कई बार बाहर से आए मेहमानों के लिए नई चादर बिछाई जाती है और घर के सदस्य पुरानी पर ही सोते हैं। हालांकि बिधूड़ी ने आगे कहा कि बीजेपी बड़ी पार्टी है परिवारों की पार्टी नहीं है। और हम लोग कार्यकर्ता हैं जो विचारों के लिए लड़ते हैं। पार्टी में जब भी बाहर से लोग आते हैं तो उनके लिए वैसा ही है जैसे बाहर से आए मेहनामों के लिए नई चादर बिछाई जाती है और परिवारवालों को पुरानी पर ही सोना होता है क्योंकि घर में मेहमान आए होते हैं। मेहमानों के लिए परिवारवालों को ही दिल मजबूत करके सम्मान करके रखना होता है।

वो मेहमान हम घर के लोग

उन्होंने कहा, ये तो मेहमान है और हम घर के लोग हैं। कभी कभी मेहमानों के लिए नई और साफ सुथरी चादर बिछानी होती है। लेकिन हमें घर की इज्जत रखनी है और मान सम्मान को बढ़ाना है। हम उसके लिए ही काम करने वाले लोग हैं।

harsh_1.jpg

 

टिकट कटने से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिया सन्यास

वहीं, दिल्ली की चांदनी चौंक सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन का भी पार्टी ने टिकट काट दिया है। इससे नाराज होकर उन्होंने सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया। बता दें कि भाजपा ने शनिवार को जब अपने 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की तो उसमें चांदनी चौक सीट का भी नाम था। लेकिन पार्टी ने इस बार इस सीट से दो बार के सांसद डॉ हर्षवर्धन की जगह प्रदीप खंडेलवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव का टिकट न मिलने से नाराज BJP सांसद ने लिया राजनीति से सन्यास, बोले- मेरा क्लिनिक इंतजार कर रहा



Source: National

Share this:

You may have missed