इंडिया को पाकिस्तान से ICC इवेंट में नहीं खेलना चाहिए:पहलगाम आंतकी हमले के बाद सौरव गांगुली बोले; हमें सख्त कदम उठाना चाहिए

BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ ICC और एशियन चैंपियनशिप में भी नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का नाम सामने आने के बाद ये बात कही। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। गांगुली ने एंजेसी से बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया को सख्त कदम उठाना चाहिए और ICC इवेंट में भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। दरअसल 2013 के बाद से राजनीतिक संबंध खराब होने से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन बंद हो गया। भारत केवल पाकिस्तान से ICC इवेंट या एशियन चैंपियनशिप में ही खेलता है। 2012-13 में आखिरी बार हुई थी बाइलैटरल सीरीज
पाकिस्तान ने 2012-13 में आखिरी बार बाइलैटरल सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। उस दौरे पर 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की बाइलैटरल सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था, जबकि टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी।
वहीं टीम इंडिया ने 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। 3 टेस्ट मैचों की उस सीरीज को भारतीय टीम ने 1-0 से जीता था। इस सीरीज के 2 मैच ड्रॉ रहे थे। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत नहीं गया था पाकिस्तान
इसी साल मार्च में संपन्न चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान का दौरान नहीं किया था। भारत ने फाइनल सहित अपने सभी मैच दुबई में खेले। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा कर 12 साल बाद खिताब अपने नाम किया था। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL मैच प्री-व्यू आज कोलकाता vs पंजाब:इस सीजन दूसरी बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें, हेड टु हेड में कोलकाता आगे IPL-2024 के 44वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। KKR और PBKS का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। पिछले मैच में पंजाब ने कोलकाता को 16 रन से हराया था। पूरी खबर

Source: Sports

Share this:

You may have missed