बाबर आजम पर ICC ने जुर्माना लगाया:श्रीलंका के खिलाफ आउट के बाद बैट स्टंप पर मारा, एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया है। बाबर को लेवल 1 ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए यह सजा मिली है। बाबर ने श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर को तीसरे वनडे में आउट होने के बाद बैट को स्टंप पर मारा दिया था। बाबर ने उस मैच में 34 रन बनाए थे। उन्हें श्रीलंकाई स्पिनर जेफरी वेंडरसे ने बोल्ड कर दिया था। बाबर ने आउट होकर बैट स्टंप पर मारा
पाकिस्तानी पारी के 21वें ओवर की तीसरी बॉल पर बाबर बोल्ड हो गए थे। अपने खराब शॉर्ट से निराश होकर बाबर ने अपने बैट को स्टंप पर मार दिया। जोकि ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन है। इसके अनुसार, कोई खिलाड़ी या फिर सपोर्ट स्टाफ इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या खेल के दौरान इस्तेमाल होने वाली किसी चीज का अनादर नहीं कर सकता है। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपराध और प्रतिबंध स्वीकार कर लिया, जिससे ऑफिशियल सुनवाई की आवश्यकता नहीं हुई। क्या कहता है कोड ऑफ कंडक्ट का नियम
ICC कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक, लेवल-1 और लेवल-2 के उल्लंघन पर 1 से 2 डिमेरिट पॉइंट्स के साथ शून्य से 50 फीसदी मैच फीस लगती है। लेवल-3 के उल्लंघन करने पर 6 टेस्ट और 12 वनडे का सस्पेंशन मिलता है। बाबर पर 1 डिमेरिट पॉइंट का जुर्माना लगाया गया है। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर पढ़ें… बांग्लादेशी प्लेयर निगार सुल्ताना ने जहांआरा के आरोप खारिज किए, बोलीं- क्या मैं हरमनप्रीत हूं बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने तेज गेंदबाज जहांआरा आलम के आरोपों को खारिज किया है। सुल्ताना ने कहा कि वे किसी को क्यों मारेंगी और यह आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा- क्या मैं हरमनप्रीत हूं, जो स्टंप्स पर बैट से मारती फिरूं। ऐसा मैं क्यों करूंगी। पढ़ें पूरी खबर…

Source: Sports

Share this:

You may have missed