सूरत में परिवार ने किया सामूहिक सुसाइड, पति-पत्‍नी और तीन बच्‍चों सहित 7 लोगों की मौत

Gujarat Mass Suicide: गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सूरत में पालनपुर पाटिया इलाके में एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहर पी अपनी जान दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पालनपुर पाटिया इलाके में एक फ्लैट में सात साल, पांच साल और तीन साल के बच्चों सहित एक फर्नीचर व्यवसायी के परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि व्यवसायी मनीष सोलंकी ने कथित तौर पर अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों को जहर दिया और फिर शुक्रवार देर रात खुद को फांसी लगा ली।


मृतकों में दंपति के माता-पिता और तीन बच्चे शामिल

पुलिस के मुताबिक, पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। इसमें कुछ लोगों को रुपये देने का ब्योरा लिखा है। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनके पास बड़े ठेके हैं।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाले शव

सूचना मिलते ही अडाजण पुलिस स्टेशन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मुख्य दरवाजा तोड़ा और सोलंकी परिवार के सात सदस्यों के शव पाए। मृतकों की पहचान मनीष सोलंकी (35), उनकी पत्नी रीता (32), बच्चे दिशा (7), काव्या (5) और खुशाल (3) के रूप में हुई है, जिनके शव बेडरूम में पाए गए। अन्य शव मनीष के माता-पिता कांतिलाल सोलंकी (65) और मां शोभना (60) के थे।



Source: National

Share this:

You may have missed