डायरेक्टर पद से हटाये जाने पर भड़के हफीज, PCB को धमकी देते हुए बोले – सबकी पोल खोलूंगा

Mohammad Hafeez got angry at pakistan cricket board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वर्ल्ड कप 2023 के बाद टीम के कप्तान बाबर आज़म से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक सब की छुट्टी कर दी गई थी। वहीं सलेक्शन कमेटी को भी बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद पीसीबी ने भारत की तरह पूर्व खिलाड़ियों को आ[ने सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया। खाली हुए पदों पर मोहम्मद हफीज से लेकर वाहब रियाज़ तक कई पूर्व दिग्गजों को मौका मिला।

मोहम्मद हफीज को चार साल के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। लेकिन टीम के प्रदर्शन में कोई खास बदलाव नहीं आया। ऐसे में उन्हें 2 महीनों बाद ही हटा दिया गया। जिसके बाद हफीज आगबबूला हो गए हैं और उन्होंने PCB को सबकी पोल खोलने की खुलेआम धमकी दी है। शुक्रवार को हफीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बड़ा बयान जारी किया है। पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्होंने सकारात्मक सुधार करने के लिए बड़े जुनून के साथ यह भूमिका निभाई है। वह अपने समय के दौरान लिए गए सभी निर्णयों के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं।

हफीज ने लिखा, ‘मैंने हमेशा सम्मान और गौरव के साथ पाकिस्तान को प्राथमिकता दी है और उसका प्रतिनिधित्व किया है। मैंने सकारात्मक सुधार करने के लिए बड़े जुनून के साथ पीसीबी निदेशक के रूप में नई भूमिका स्वीकार की, लेकिन दुर्भाग्य से पीसीबी द्वारा चार साल के लिए प्रस्तावित मेरे कार्यकाल को दो महीने में समाप्त कर दिया गया।’




हफीज ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हमेशा की तरह मैं सबसे पहले जिम्मेदारी लेता हूं और दिए गए समय में अपने सभी कार्यों के लिए खुद को जवाबदेह बनाता हूं। अब सभी क्रिकेट और अन्य शौकिया गैर-क्रिकेट तथ्यों का खुलासा करूंगा जो खराब प्रदर्शन का कारण बने हैं।’



Source: Sports

Share this:

You may have missed